आउटरीच विभाग की स्थापना वर्ष 2012 में की गई। यह विभाग पूरी दुनिया के फ़िल्म स्कूलों के साथ सामंजस्य स्थापित करता है तथा यह एक गतिशील विनिमय की सुविधा प्रदान करता है। यह छात्रों एवं संकाय सदस्यों के विनिमय और संवर्धन कार्यक्रमों को आयोजित करता है। यहां छात्रों को सीखने एवं विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे वे अपने संबंधित विशेषज्ञता में ज्ञान अर्जित कर सकें। इसके साथ ही संकाय सदस्यों को भी अपनी क्षमताओं को बढ़ाने तथा अपने विषय विशेष में ज्ञान समृद्ध करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। भाफिटेसं में संकाय सदस्यों के बीच श्रेष्ठ अभ्यास की साझेदारी पढ़ाने-सीखने की प्रक्रिया को प्रेरित करती है। कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करना, महिला आधारित मंचों का आयोजन करना तथा छात्रों को सहयोग प्रदान करना विभाग की अन्य भूमिकायें हैं। भाफिटेसं ने निम्न विवरण के अनुसार प्रतिष्ठित फ़िल्मों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है।
देश |
सम्मिलित मंत्रालय/विभाग |
एमओयू का संक्षिप्त उद्देश्य |
एमओयू हस्ताक्षर वर्ष |
फ्रांस |
इकोले नेशनेल सुपरियर डेस मेटियर्स डि आई'इमेज एट डुसन, पेरिस (ला फेमिस) École Nationale |
पारस्परिक अल्पकालीन विनिमय |
2018 |
जर्मनी |
इंटरनेशनल फ़िल्मस्कूल कोलन (आईएफएस, कोलोग्ने) |
पारस्परिक विनिमय: अल्पकालीन |
2014 |
ऑस्ट्रेलिया |
ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी, क्विंसलैंड |
पारस्परिक विनिमय: अल्पकालीन |
2015 |
जर्मनी |
फ़िल्म अकैडेमी बैडेन एंड वर्टेमबर्ग (एफएबीडब्ल्यू) |
पारस्परिक विनिमय: अल्पकालीन |
2018 |
चीन |
बीजिंग फ़िल्म अकैडमी (बीएफए) |
पारस्परिक विनिमय: अल्पकालीन |
2018 |
मलेशिया |
अकैडमी सेनी बुडाया डान वारिसन केबंगसान (एएसडब्ल्यूएआरए) |
पारस्परिक विनिमय: अल्पकालीन |
2017 |