रेडियो एफटीआईआई

रेडियो एफटीआईआई 90.4 एक कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन है, जिसका उद्घाटन 29 जनवरी 2007 को किया गया था।

इसे भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की कम्यूनिटी रेडियो नीति के तहत प्रारम्भ किया गया है। भाफिटेसं उन प्रारम्भिक आवेदकों में से एक है, जिन्होंने कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन स्थापित करने की पहल की थी। यह कम्यूनिटी रेडियो 1 जून 2006 से परीक्षण के तौर पर प्रसारित हुआ। इसका नियमित दैनिक प्रसारण 29 जनवरी 2007 से प्रारम्भ हुआ। हमने समुदाय, कर्मचारियों एवं छात्रों को लेकर वर्ष 2003 से अपना प्रोग्राम बैंक बनाना शुरू किया था।

रेडियो एफटीआईआई का प्रयास 'न पहुंचनेवालों तक पहुंचकर' अधिक से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाना है। इसके कम-से-कम 50% कार्यक्रमों में समुदाय द्वारा योगदान किया या उनके द्वारा बनाया जाता है।

अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने तथा अपने नारे 'इन द सर्विस ऑफ कम्यूनिटी' को सच साबित करते हुए रेडियो भाफिटेसं निरंतर जमीनी स्तर के समुदाय के हित में प्रयासरत है। कई सामाजिक कार्यकर्ता नियमित रूप से रेडियो भाफिटेसं का दौरा करते हैं तथा कन्टेंट बैंक में योगदान करते हैं।

रेडियो एफटीआईआई ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, विश्व स्वास्थ्य दिवस, अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस, मानवाधिकार दिवस, शिक्षक दिवस, हृदय दिवस, अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, बाल दिवस पर विस्तृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया है। इसके साथ ही हम विश्व रेडियो दिवस भी मनाते हैं।

रेडियो एफटीआईआई ने कालिदास के कार्यों पर आधारित 'अजाविलाप' एवं 'मेघदूत' जैसे संगीतमय नाटक का भी निर्माण किया है। इसके साथ ही विशेष कार्यक्रम जिनका उत्कृष्ट मनोरंजन मूल्य होने के साथ-साथ मजबूत सामाजिक संदेश हो, जैसे 'स्त्री-सुक्त' का भी निर्माण किया गया है। हमारे पास जानेमाने कलाकारों के भारतीय शास्त्रीय संगीत पर मूल म्यूजिक रिकर्डिंग भी है। हमारे संगीत संग्रह में पं. बबनराव हल्दणकर, डॉ. अशोक दा रानाडे, डॉ. रवीन्द्र गडगिल, वैशाली जून्द्रे इत्यादि की मूल रिकॉर्डिंग भी है। हमारे स्टूडियो में संगीत निर्देशक एवं विशेषज्ञ भास्कर चंद्रवरकर एवं आनंद मोडक ने भी अपनी रिकॉर्डिंग की है।

रेडियो भाफिटेसं यक्ष्मा (टीबी), जलवायु परिवर्तन, ऑटोरिक्शा चालक इत्यादि जैसे विभिन्न विषयों पर सीईएमसीए, रीच इत्यादि जैसे संगठनों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों का निर्माण किया है। वर्तमान में रेडियो भाफिटेसं बच्चों में गणित की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए 'मैथमेटिक्स फ्रॉम रेडियो' नामक 180 एपिसोड के प्रोग्राम सीरीज के निर्माण में लगा हुआ है

जैसा कि सिनेमा हमारी विशिष्टता है, रेडियो भाफिटेसं छात्रों एवं नागरिकों को फ़िल्म शिक्षा एवं सिनेमा पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों को निर्मित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

हमारे कई कार्यक्रम वेव रेडियो www.edaa.in पर उपलब्ध हैं। यह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा समर्थित एक कम्यूनिटी रेडियो पोर्टल है।

Prabhat Museum Interior

सुलभता नियंत्रणे

रंग आणि कॉन्ट्रास्ट

मजकूर आणि वाचन

इतर नियंत्रणे

गोपनीयता प्राधान्ये

Google Analytics आणि बाह्य माध्यमांना परवानगी द्यायची का ते निवडा. आवश्यक संकेतस्थळ सुविधा आणि जतन केलेली सुलभता व गोपनीयता प्राधान्ये उपलब्ध राहतील.

आवश्यक सुविधा (नेहमी उपलब्ध)