श्री .अश्विनी वैष्णव
माननीय केन्द्रीय मंत्री
श्री अश्विनी वैष्णव भारत सरकार में रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री हैं। उनका जन्म वर्ष 1970 में हुआ । वे ओडिशा से राज्यसभा के सदस्य हैं तथा सुंदरगढ़, बालासोर, कटक और गोवा की जनता की सेवा कर चुके हैं ।
उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी कानपुर) से प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर तथा व्हार्टन स्कूल से एमबीए की उपाधि प्राप्त की है। उनके पास प्रौद्योगिकी, वित्त तथा समाज के सबसे कमजोर वर्गों तक इनके प्रभावी अनुप्रयोग का व्यापक अनुभव है। वे ‘अंत्योदय’ के दर्शन में दृढ़ विश्वास रखते हैं, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

