निर्देशन एवं पटकथा लेखन में विशेषज्ञता के साथ “सिनेमा में ललित कला के स्नातकोत्तर
निर्देशन और पटकथा लेखन में विशेषज्ञता के साथ “सिनेमा में ललित कला के स्नातकोत्तर कार्यक्रम” 3 वर्षीय पाठ्यक्रम के रूप में परिकल्पित किया गया है, जो छात्रों को सिनेमा के जन्म के समय से अब तक के ऐतिहासिक, सामाजिक और आर्थिक विकास की गहरी समझ प्रदान करेगा और उन्हें भारतीय सिनेमा की विविधता और गहराई से प्रेरणा लेने में सक्षम बनाएगा ।
हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे देश के उभरते कलाकार अपने समय की गहराई से पड़ताल कर सकें और ऐसी कहानियाँ सुना सकें जो मानवीय संवेदनाओं को पुनर्स्थापित करें। इस पाठ्यक्रम को पूरा करने वाले छात्र तकनीकी विकास के अनुसार भविष्य के लिए तैयार हो सकें और नई शैलियों तथा नए क्षेत्रों में कहानी कहने के नवीन तरीकों का अन्वेषण कर सकें।
पाठ्यक्रम की अवधि : 3 वर्ष (6 सत्र)
स्थानों की कुल संख्याः 11
पात्रता के मानदण्ड : किसी भी शाखा में स्नातक की पदवी या उसके समकक्ष

