प्रशासनिक संरचना
फिल्म और टेलीविजन संस्थान (भाफिटेसं), जो विधि महाविद्यालय मार्ग, पुणे – 411004 में स्थित है, को यूजीसी (सम विश्वविद्यालय संस्थान) विनियमों के अनुसार ‘विशिष्ट श्रेणी’ के अंतर्गत सम विश्वविद्यालय (Deemed to be University) घोषित किया गया है। यह अधिसूचना भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा दिनांक 22 अप्रैल 2025 को जारी की गई थी। यूजीसी अधिनियम, 1956 की धारा 3 के अंतर्गत संस्थान का नाम " भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान, सम विश्वविद्यालय" होगा, जिसे आगे भाफिटेसं के रूप में संदर्भित किया जाएगा ।
कार्यकारी परिषद संस्थान का सर्वोच्च शासी निकाय है। कुलपति संस्थान के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रमुख हैं। संस्थान की शैक्षणिक परिषद शैक्षणिक मामलों पर निर्णय लेती है तथा इसमें परिसरों से चयनित संकाय सदस्य एवं बाह्य विशेषज्ञ सम्मिलित होते हैं ।
संस्थान के पूर्व अध्यक्षों में श्री श्याम बेनेगल, श्री मृणाल सेन, श्री अदूर गोपालकृष्णन, श्री महेश भट्ट, श्री गिरीश कर्नाड, श्री विनोद खन्ना, प्रो. यू. आर. अनंतमूर्ति, श्री सईद मिर्जा, श्री गजेंद्र चौहान, श्री अनुपम खेर, श्री बी. पी. सिंह तथा श्री शेखर कपूर शामिल रहे हैं।
कार्यकारी प्रमुख के रूप में संस्थान के कुलपति कार्य करते हैं तथा इसकी नीतियों एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हैं। वर्तमान में भाफिटेसं के कुलपति श्री धीरज सिंह हैं ।
| विश्वविद्यालय प्राधिकरण | प्रशासन | शिक्षाविद |
|---|---|---|
| श्री.अश्विनी वैष्णव कुलाधिपति एवं माननीय केंद्रीय मंत्री |
श्री.प्रतीक जैन कुलसचिव |
श्री.संदीप शाहरे संकायाध्यक्ष (टेलीविजन) |
| श्री.रंगनाथन माधवन अध्यक्ष |
श्री.विजय खरात मुख्य लेखा अधिकारी |
श्री.धीरज मेश्राम संकायाध्यक्ष (फिल्म) |
| श्री.धीरज सिंह कुलपति |

