श्री धीरज सिंह भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के 1995 बैच के अधिकारी हैं। वे वर्तमान में भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान ( भाफिटेसं), पुणे में कुलपति के पद पर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं।
उन्होंने मुख्यतः सरकारी संचार के क्षेत्र में कार्य किया है तथा तीन प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक मीडिया संबंधों का दायित्व संभाला है । इसके अतिरिक्त उन्होंने राष्ट्रपति सचिवालय, मंत्रिमंडल सचिवालय तथा नीति आयोग के मीडिया संबंधों का कार्यभार भी संभाला है।
वे सूचना एवं प्रसारण मंत्री के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) रह चुके हैं तथा स्वच्छ भारत मिशन में निदेशक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं ।
उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरु (आईआईएम बेंगलुरु) से लोक नीति एवं प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एम.ए. एवं एम.फिल., तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी.ए. की उपाधियाँ प्राप्त की हैं। वर्ष 2020 में वे कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले (यूसी बर्कले) में विजिटिंग स्कॉलर रहे।
अनेक अकादमिक शोध-पत्रों और समाचार-पत्रों में प्रकाशित लेखों के अतिरिक्त उन्होंने निम्नलिखित पुस्तकें लिखी हैं -
मॉडर्न मास्टर्स ऑफ सिनेमा , मॉडर्न मास्टर्स ऑफ म्यूजिक, पेंटिंग, टेलीविजन एंड लिटरेचर , लम्हों के पतझड़ (हिंदी कविताओं का संग्रह) |

