मिलिंद दामले, फिल्म और टीवी एडिटिंग में विशेषज्ञता के साथ एफटीआईआई -2004 के पूर्व छात्र हैं। वह लेखक, निर्माता और निर्देशक जैसे विभिन्न रचनात्मक पदों पर रेडियो, टीवी, फिल्म के पेशेवर हैं। उन्होंने लिखी और संपादित की हुई डिप्लोमा फिल्म द्विजा को 2005 में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। अद्वैत संगीत, जिसे IFFI-2011 के भारतीय पेनरोमा की उद्घाटन फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया था, उनके द्वारा सह-निर्मित की गयी थी। उन्होंने भारत के 13 राज्यों में 32 फिल्मों का निर्माण करने के लिए यूएनडीपी-एफटीआईआई योजना आयोग प्रोजेक्ट “फिल्म्स फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट” के समन्वयक के रूप में भी काम किया है।
टार टीवी के साथ कार्यकारी निर्माता के रूप में काम करने के बाद, अब वह 2012 से एफटीआईआई के संकाय के रूप में कार्य कर रहे हैं। सेवा में रहते हुए श्री. दामले ने मदुरै कामराज विश्वविद्यालय से एमए जन संचार और पत्रकारिता का अध्ययन पूरा किया।अध्यापन के साथ, वह क्षेत्रीय भारतीय सिनेमा में फिल्म एडिटिंग के भी पेशेवर हैं।
