श्री. संदीप चटर्जी

13 Oct 2025
श्री. संदीप चटर्जी

संदीप चटर्जी भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न संस्थान, पुणे के एक प्रतिष्ठित पूर्व छात्र हैं। उन्होंने, सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट, कोलकाता की स्थापना के बाद, 1997 में सहायक प्रोफेसर के रूप में अपने शिक्षण कैरियर की शुरुआत की और बाद में 2009 में भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न संस्थान में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न फिल्म स्कूलों में भी पढ़ाया है और भारत और विदेश में कार्यशालाओं और व्याख्यान सत्रों का आयोजन किया है।

प्रतिष्ठित बंगाली कवि जिबानानंद दास की एक कहानी पर आधारित उनकी फिल्म "सुंदर जीवन" ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। उनकी अन्य प्रभावशाली फ़िल्मों जैसे "रात कोतो होलो" और 'रिकोनिसन्स' ने भी उन्हें आलोचकों की प्रशंसा दिलवाई है।

25 साल से अधिक समय तक फिल्म निर्माता और एक शिक्षक के रूप में अपने अनुभव के साथ, वह वर्तमान में फिल्म निर्देशन एवं पटकथा लेखन विभाग के प्रमुख हैं।

सुगम्यता नियंत्रण

रंग और कंट्रास्ट

पाठ और पठन

अन्य नियंत्रण

गोपनीयता प्राथमिकताएँ

Google Analytics और बाहरी मीडिया की अनुमति चुनें। आवश्यक साइट सुविधाएँ और आपकी सहेजी गई सुगम्यता तथा गोपनीयता प्राथमिकताएँ उपलब्ध रहेंगी।

आवश्यक सुविधाएँ (हमेशा उपलब्ध)