श्री.सिद्धार्थ शास्ता, हिंदू कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से स्नातक और भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न संस्थान, पुणे (एफटीआईआई) के पूर्व छात्र हैं।
अभिनय सिखाने का उनका जुनून कम नहीं है।उन्होंने स्कूलों, संस्थानों और एनजीओ के साथ,बचपन, युवा, वयस्क और परिपक्व लोगों के लिए फिल्म / थिएटर ज्ञान की आवश्यकता पर बड़े पैमाने पर काम किया है। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी), नई दिल्ली के छात्रों और अन्य थिएटर छात्रों के लिए एक विशेष कार्यक्रम भी विकसित और संचालित किया है,तथा स्किफ्ट,(एफटीआईआई), के बैनर तले भारत भर में अभिनय कार्यशालाएँ संचालित की है।
उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्कृत महोत्सव, बनारस, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI), गोवा में लघु अभिनय के लिए पाठ्यक्रम निदेशक और संकाय के रूप में तथा विदेश मंत्रालय, भारत सरकार की सहयोग से 2018 में एफटीआईआई द्वारा संचालित नेपाली अभिनेताओं के लिए "स्पेशल स्क्रीन एक्टिंग कोर्स" के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। सिद्दार्थ ने कई लघु फिल्मों और 25 से अधिक पूर्ण लंबाई केअभिनय नाटक का निर्देशन किया है।
वर्तमान में सिद्धार्थ शास्ता को एफटीआईआई में स्क्रीन अभिनय विभाग के प्राध्यापक और प्रमुख के रूप में नामित किया गया है।
