सुमित कुमार ने बीएचयू, वाराणसी से स्नातक और एफटीआईआई, पुणे से, 2014 में फिल्म एडिटिंग में अपना डिप्लोमा पूरा किया।
उनके संपादित वृत्तचित्र "द ड़ॉकी मेला" को भारतीय पैनोरमा, IFFI- गोवा, 2013 में चुना गया और इसे प्रथम राष्ट्रीय छात्र फिल्म पुरस्कार, 2013 में विशेष उल्लेख का पुरस्कार मिला। उनकी निर्देशित और संपादित लघु फिल्म "इनोवेटिव ड्रीम" का "पॉर्श फिल्म अवार्ड 2015, स्टटगार्ट, जर्मनी में चयन हुआ और सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। ईईएसएल के लिए उनके संपादित विज्ञापन ने पीआर एशिया पुरस्कार -2016 जीता। उनकी संपादित फीचर फिल्म "1982 ए लव मैरिज" ने भारत में 9 वें जयपुर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में "सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक फिल्म" का पुरस्कार जीता।
उन्होंने "मेक लव, नॉट स्कार" अभियान का संपादन किया, जिसने कान्स लायंस -2017, फ्रांस के लिए क्रिएटिव इफ़ेक्टिव में प्रतिष्ठित सिल्वर लायंस जीता।
उन्होंने 2017 में टीवी विंग, एडिटिंग डिपार्टमेंट में सहायक प्रोफेसर के रूप में एफटीआईआई में शामिल होने से पहले कई सालों तक लीड ग्राफिक्स डिजाइनर और वीएफएक्स कलाकार के रूप में काम किया।
